"101 Motivational Quotes in Hindi "
By आस्था जैन "अन्तस्"

1)
"यदि आपके मन में जिज्ञासा नहीं है तो आपके कार्य मे जीवन नहीं है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

2 )
"जिन रास्तों को आपने मात्र निज उन्नति हेतु चुना है,
उन रास्तों से आपको बहुजन हिताय के लक्ष्य नही मिल सकते।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

3)
"जब आप सर्वमान्य रूप से सही रास्ते का अनुसरण करते है तो आप एक सुरक्षित रास्ते की परिभाषा जानते हैं,
अगर आप खुद एक नए और सही रास्ते का पता लगाते हैं तो आप एक गलत रास्ते की पहचान करना भी सीख जाते हैं।"

- आस्था जैन "अन्तस्"

4)
"जीवन की सत्यता वहीं से आरम्भ होती है , जहाँ आप अपने आपको को स्वीकार कर लेते हैं। "
- आस्था जैन "अन्तस्"


5)
"आपके परिवेश में बिखरी हुई वस्तुएं आपके बिखरे हुए विचारों का प्रतीक हैं।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

6)
"जिन्हें एकाग्र होने का अभ्यास व्यर्थ जान पड़ता है , 
मन का भटकाव उनके लिये एक असाध्य रोग है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

7)
"शुरू करना और जारी रखना , अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग है।
बेजान चीजों से जब खुशी नहीं मिलती तो हम निराश हो जाते हैं और भूल जाते हैं कि बेजान चीजों में खुशियाँ भरने वाले जीवन का स्त्रोत हम स्वयं ही हैं।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

8)
"बहती हवा और बहते पानी को कोई रोक नहीं सकता ,
और हम चलना बन्द कर देते हैं फिर कहते हैं रुकावटें बहुत हैं ।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

9)
"मनुष्य का अवसाद इस मानसिकता का परिणाम है कि वो प्रकृति का एक हिस्सा नहीं है बल्कि इससे अलग और ऊपर है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


10)
"दूसरे आपके सपनों और लक्ष्यों का महत्व समझें
इसके लिए जरुरी है कि आप खुद इनका महत्व समझें"
- आस्था जैन "अन्तस्"


11)
"व्यक्ति, परिस्थिति, शब्द, विचार, इन सभी से अधिक शक्तिशाली होती है अनुभूति।
लक्ष्य सबके होते हैं ,लक्ष्य प्राप्त वही कर पाते हैं जो अपने लक्ष्य को प्रतिक्षण अपनी अनुभूति में स्थान दे पाते हैं।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


12)
"जिंदगी किसी बच्चे की हँसी जितनी ही सरल है , बस हम मुस्कुराना भूल कर इसे कठिन बना लेते हैं।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

13)
"अपना मुकाम बहुत से लोगों को मिल जाता है 
लेकिन उस पर बने रहना उसे हासिल करने से भी ज्यादा मुश्किल और चुनौती पूर्ण होता है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

14)
'बहुत से लोग' सिर्फ समय बिताने के लिये सपने देखते हैं,
'कुछ लोग' एक सपने के लिए पूरी जिंदगी लगा देते हैं,
यही 'कुछ लोग' दुनिया बदल देते हैं जिसमे 'बहुत से लोग' रहते हैं।
- आस्था जैन "अन्तस्"

15)
"जो अपने सपनों के लिए मेहनत कर रहे है 
कुदरत उन्हें ही दूसरों की मदद के लिए चुनती है ।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

16)
"अभ्यास के समय मन एकाग्र होना चाहिए
चिंतामुक्त और प्रसन्न मन ही एकाग्र हो सकता है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


17)
"जहाँ आपको विरोधाभास लगे वहाँ अपेक्षा या संदर्भ समझने की कोशिश कीजिये , ये किताबों और जीवन दोनों के लिए आवश्यक है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


18)
"जब आप सोचते हैं कि परिस्थितियों की वजह से आप कार्य नहीं कर सकते तब कोई तस्वीर देखिये जिसमें कई पहाड़ों के बीच से संघर्ष करती हुई जलधारा अपना मार्ग बना रही होती है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


19)
"जिंदगी जूझने का नाम है ,
 जो लड़ने से डरते हैं
 वो जिंदा रहते हैं
 पर जी नहीं पाते।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


20)
"कोई भी व्यक्ति , शब्द या कार्य आपको तभी प्रेरित कर सकते हैं जब आप उनके अर्थ को अपने विचारों में शामिल कर लेते हैं तब वही प्रेरणा ऊर्जा बनकर आपके अभ्यास में झलकती है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


21)
"अपने मन को उस उर्वर 
भूमि की तरह बनाओ
जिस में अच्छे विचारों
 के बीज अंकुरित हो सकें ."
- आस्था जैन "अन्तस्"


22)
"सही समय का इंतजार करो 
और इंतजार तैयारी के साथ करो"
- आस्था जैन "अन्तस्"


23)
"रात जितनी गहरी अँधेरी होती है
सुबह उतनी ही रोशन होती है
फ़र्क सिर्फ इस बात का होता है कि
हमें सुबह का इंतजार ज्यादा है या रात का डर।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


24 )
"सिर्फ़ ख्याली चाहत से मंजिलें नहीं मिलतीं

कुछ करने का हौसला, करके दिखाने का नाम है"
- आस्था जैन "अन्तस्"



25)
"ग्रहण लग जाता है

मनुष्य के व्यक्तित्व और उन्नति पर

जब

वो भावनाओं का महत्व भूल जाता है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


26)
"जब आपको लगे कि आप आगे कुछ नही कर सकते 

तब देखिये आपने अबतक क्या कुछ किया है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"



27)
"स्वयं के प्रति ईमानदार रहो

सपने भी आप पर भरोसा करने लगेंगे"
- आस्था जैन "अन्तस्"

28)
"लड़ने के लिए अनुभव की जरूरत है

और बिना लड़े अनुभव हासिल नहीं किया जा सकता।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


29)
"मेहनत का महत्व तभी है 

जब उचित समय की जाए।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


30)
"जिस सफलता की गाड़ी की सैर करना चाहते हो

देखो कि उसमें सुनियोजित योजना का ब्रेक है या नहीं।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


31)
"सपने उन्हीं के पूरे होते हैं
जो उन्हे रोज जीते हैं।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


32)
"थोड़ा आसमाँ छोड़ो अपने लिए भी
अपनी खुशियों की वो परिभाषा तय करो
जो सच मे तुमसे ही जुड़ी हों"
- आस्था जैन "अन्तस्"

33)
"बात सिर्फ़ इतनी है कि हमें पता होना चाहिए
कि हम क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


34)
"अगर सपनों से दिल से मोहब्बत की है
तो मेहनत में वफ़ा भी पूरी रखो"
- आस्था जैन "अन्तस्"

35)
"सरल मन से किये गए प्रयास सदैव स्वयं की
सफलता के साथ साथ शांति के भी कारण बनते हैं।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


36)
"जितना आप अपने सपनों को तराशते जायेंगे
आपकी जिंदगी उतनी ही संवरती जाएगी ।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


37)
"मेरे बस में नहीं मंजिलों के फैसले करना
मेरे बस में है कि रास्ते मुझको ही चुनना है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


38)
"सपने सच करने हैं तो उन्हें जिंदगी बना लो।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


39)
"हमारा भविष्य हमारे फैसलों के परिणाम होता है
क्योंकि हमारे फैसले हमारी योग्यता के प्रतिबिंब होते हैं"
- आस्था जैन "अन्तस्"

40)
"जरूरी है कि आप अपने सपनों के
 प्रति संवेदनशील बनें तभी आप
दूसरों के सपनो की कीमत 
समझ पायेंगे.."
- आस्था जैन "अन्तस्"


41)
"जीत कर आप 1 कदम आगे बढ़ते हैं

सीख कर आप 10 कदम आगे बढ़ जाते हैं"
- आस्था जैन "अन्तस्"



42)
"जब मन की निराशा आँखों मे उतर आए

तो उसकी तीव्रता परखो, आँकलन करो

और उसे अभ्यास की ऊर्जा में बदल दो।"
- आस्था जैन "अन्तस्"



43)
"जिस काम मे आप अपना
 दिमाग खर्च कर रहे हैं
उस काम से अपनी
संवेदनाएं भी जोड़िए ..."
- आस्था जैन "अन्तस्"



44)
"अगर बेहतर की उम्मीद रखते हैं
तो मेहनत का हौसला भी रखिए"

- आस्था जैन "अन्तस्"


45)
"अभ्यास अनुभव की परिभाषा है , 
और अनुभव जीवन की परिभाषा है,
आप अभ्यास कर रहे हैं तो
आप जीवित हैं ।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


46)
"अपने सपनो के लिए मेहनत करने का अवसर भी बहुत कम ही लोगो को मिलता है ।"

- आस्था जैन "अन्तस्"


47)
"परीक्षा या परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण तैयारी है , यही वो समय है जब आपको आत्म विश्वास का साक्षात्कार होता है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"



48)
"वक्त की कीमत सिर्फ मेहनत करने वाले चुका सकते हैं ..
बाकी तो बस वक्त के कर्जदार बनके रह जाएंगे.."
- आस्था जैन "अन्तस्"



49)
"जो संघर्ष नही कर सकते , वे जीवन को पहचान नहीं सकते... वे बड़ी बड़ी बातें कर सकते हैं पर बड़े बड़े काम नहीं .."
- आस्था जैन "अन्तस्"


50)
"कभी कभी लगता है कि लक्ष्य की प्राप्ति असम्भव है और सच ये है हमे सिर्फ ऐसा लगता है ...ऐसा होना सच मे असम्भव है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"



51)
"अगर आप एक दिन किसी मेरिट लिस्ट में नाम बना सकते हैं तो आप सफल हो सकते हैं ,
अगर आप रोज़ कुछ नया सीख रहे हैं तो आप सुखी हो सकते हैं और यही सफल होना है ।"
- आस्था जैन "अन्तस्"



52)
"लगातार सिंचाई करने पर  रेत भी उर्वर भूमि बन जाती है, उसी तरह लगातार अभ्यास से शिथिल मस्तिष्क भी क्रियाशील हो जाता है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

53)
"युद्ध न हो तब भी युद्ध का अभ्यास जरुरी है, अभ्यास ही एक सामान्य व्यक्ति को एक योद्धा बनाता। है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"



54)
"जलधारा को ये शोक नही कि वो कही किसी सागर में विलीन हो जाएगी .. उसका हर्ष है उसके चलते रहने का अभ्यास करना, क्योंकि उसे पता है फिर वाष्पित होकर उसे फिर बरसना है, फिर चलना है .... यही अभ्यास उसके जीवन की सार्थकता है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"



55)
" जब आपका क्रोध अपने चरम स्तर पर होता है तब आपका विवेक निम्नतम स्तर पर चला जाता है"
- आस्था जैन "अन्तस्"


56)
"कोई कहता है कि आप नही कर सकते

तो शांत रहिये और करके दिखाइए

कोई कहता है कि वो नही कर सकता 

तो आपने कैसे किया उसे बताइये"
- आस्था जैन "अन्तस्"



57)
"जब रुक जाने का मन हो 

तो रुको फिर आगे बढ़ो

गलत है कि तुम रुको

और फिर रुके ही रहो।"

- आस्था जैन "अन्तस्"


58)
"जो इंसान संघर्ष से डरता है 

वो पैसा कमा सकता है

पर अनुभव कभी नही"

- आस्था जैन "अन्तस्"


59)
"सामना करो कभी
कुछ अच्छे लम्हे
कुछ बेहतर सीख 
कुछ अनुभव भी
सब मिलेंगे तुम्हें"

- आस्था जैन "अन्तस्"


60)
"डर ऊंचाईयों पर उड़ने से नहीं

डर तो नीचे गिरने से लगता है

और उड़ता है वही एक बार ऊँचा

जो नीचे 100 बार गिरता है"

- आस्था जैन "अन्तस्"


61)

"कितना आसान होता है
किसी को 4 बात सुना देना
जब अपने पे आती है
तो दो लफ़्ज नही सुने पाते"

- आस्था जैन "अन्तस्"



62)
"मंजिले ही खुशियाँ नहीं देतीं
अगर दिल से की जाएं तो 
कोशिशें भी बहुत 
ख़ुशनुमा होती हैं ..."
- आस्था जैन "अन्तस्"


63)
"कितना भी धन कमा लीजिये जरूरत के वक्त कम ही पड़ जायेगा , अगर आत्मविश्वास जुटा पाए तो कठिन घड़ी में काम आएगा।"
- आस्था जैन "अन्तस्"



64)
"वो भटक जाते हैं अक्सर रास्तों से अपने
जिनकी मंजिले दुनिया की ओर जाती हैं
मैं भटका नहीं ठहरा नहीं किसी रास्ते पे
मेरी मंजिल वहीं हैं जहाँ मेरी माँ मुस्कुराती है"
- आस्था जैन "अन्तस्"



65 )
"चलो इस कदर कि
जमाना को सदैव
मंजिल तो रहे ही
सफ़र भी याद रहे"
- आस्था जैन "अन्तस्"


66)
"नायक ही बनना 

है जरूरी नहीं

जो हो जरूरी, वैसा 

कोई किरदार बनो"
- आस्था जैन "अन्तस्"

67)
"जो आपकी सफलताओं को नगण्य मानकर असफलताओं का ही ज़िक्र करते हैं उनसे पूछिए कि उनके जीवन की उपलब्धि क्या है  ..."
- आस्था जैन "अन्तस्"


68)

"अगर आस पास उम्मीद नहीं
तो दूर तक ले जाओ नज़र
अनन्त दूर बैठा भी वो तारा
नज़र से तेरी छुप नहीं सकता.."
- आस्था जैन "अन्तस्"


69)
"कोरे रह जाते हैं वो सपने
जिनमें मेहनत के रंग नहीं भरे जाते.."
- आस्था जैन "अन्तस्"


70)
"दूसरे के स्तर से अपनी तुलना 
करने के स्थान पर 
अपने स्तर की पूर्णता प्राप्त
करने का प्रयास करो ।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


71)
"किसी रोज किसी दोराहे पर
कदम ठिठक जाएं तुम्हारे
तो बड़ जाना उस तरफ़
जहाँ कदमों के हों निशाँ नहीं"
- आस्था जैन "अन्तस्"


72)
"रुकना वाज़िब नहीं 
भले चोटिल होंगे
पर कुछ आगे तो बढ़ेंगे"
- आस्था जैन "अन्तस्"



73)
"निकल जाएगा वक्त
संघर्ष का मेहनत का
देखेंगी दुनिया
कहानी नई, बनता है
सच कैसे कोई सपना"
- आस्था जैन "अन्तस्"


74)

"बिना आत्म ज्ञान के आत्म विश्वास का होना 
एक कोरी कल्पना मात्र है ..."
- आस्था जैन "अन्तस्"



75)
"अपने बिगड़े हालातों से 
ढूढ़ लाते है हर जवाब
किस्मत के सवालातों से "
- आस्था जैन "अन्तस्"



76)
"तेरा डर है असफ़लता
जीवन को जीने की
जो ख़्वाब अधूरे हैं
उनके पूरे होने की 
उम्मीद टूट जाने की 
जिया जाए ख़्वाब हर पल
तो क्या जरूरत है फिर
एक मौत से घबराने की"
- आस्था जैन "अन्तस्"

77)
"ठहर जाया करते है 
कुछ मुसाफ़िर थककर
उन्हें मंजिल भी न मिली 
रास्ते ने भी भटका दिया
उन्हें बेगैरत समझकर"
- आस्था जैन "अन्तस"


78)
"जिन्हें पूरी मेहनत से पढ़ाई करने पर  भी सफलता न मिले वे बिना धार की कुल्हाड़ी से  पूरी मेहनत किये जा रहे हैं लेकिन सफलता उसे मिल रही है जो धार देकर कुल्हाड़ी को सरलता से प्रयोग कर रहा है"
- आस्था जैन "अन्तस्"


79)
"जल का प्रवाह भटक जाए तो नदी अपनी मंजिल तक नही जा सकती ,उसी तरह मन भटक जाए जो व्यक्ति अपने कार्य मे सफल नही हो सकता ...."
- आस्था जैन "अन्तस्"


80)
"मंजिल के लिए तोहफ़े साथ लाया हूँ,

पैरों में रास्तों के छाले बेहिसाब लाया हूँ ।"
- आस्था जैन "अन्तस्"

81)
"अध्ययन भविष्य में सुख या सफलता नहीं देता , अध्ययन उसी क्षण सुख और सफलता बन जाता है जब आप कुछ नया सीखते हैं .."
- आस्था जैन "अन्तस्"


82)
"जिसके मन मे सत्य है
 उसके क्रोध में 
वीरता का तेज होता है,
जिसके मन मे असत्य है
 उसके क्रोध में
 भय का कंपन होता है"
- आस्था जैन "अन्तस"


83)
"एक मुकम्मल सुबह सिर्फ उसे नसीब होती है
जो नसीब की रुसवा रातों को जीत कर आता है
जो रोता नहीं सुबहो को पिछली बीती रात के लिए 
जो हर रात नई सुबह की तैयारी करता जाता है "
- आस्था जैन "अन्तस्"


84)
"जो हो गया घटित वो तथ्य है

हो निर्भय कहा वो तथ्य सत्य है

हो धर्म ह्रदय में जिसके उज्जवल

उसके सत्य की निडरता अगम्य है"
- आस्था जैन "अन्तस्"


85)
"बनना है अगर तो कुछ पानी बनो,
अविरल, निर्मल, बस बहते रहो ..
बाधाएँ सारी खुद ही पार करो,
न मिले राह तो खुद की राह चलो..."
- आस्था जैन "अन्तस्"


86)
"अगर मंजिल जरुरी है तो हर बहाने से दूर रहिये
जब कदम थक जाएं तो हौसलों से आगे बढ़िए"
- आस्था जैन "अन्तस्"

87)
"और चलते रहना
कर्तव्य के पथ पर
अडिग अचल अविचल
अग्रसर होते रहना 
नदी से, प्रकाश से
अविरल निर्मल 
बहते रहना 
चुप रहना
और चलते रहना'
- आस्था जैन "अन्तस्"


88)

"अधिक भाषाओं का ज्ञान आपके मस्तिष्क को सुदृढ बनाता है, निज मातृभाषा की उपेक्षा आपके मन को असक्षम बनाती है।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


89)
"वक्त तैयार है बिल्कुल 
तुम्हारी मिसाल बताने को
क्या तुम तैयार हो बिल्कुल
खुद को अब आजमाने को"
- आस्था जैन "अन्तस्"



90)
"रहो आगे ,मेहनत का अगर है हौसला

पीछे रहने वाले मुर्दे करार दिए जाएंगे"
- आस्था जैन "अन्तस्"


91)
"ये आफ़ताब गवाह है 

जो जितना तपता है

वो उतना ही निखरता है

जो जलता है खुद से

मिटाने हर अंधेरा वही

रात को दिन में बदलता है"
- आस्था जैन "अन्तस्"



92)
"होता रहे कुछ भी गलत भले

पर हम कितने भोले बनते हैं 

सब देखते हैं आँखों सामने

पर अनजान बने रहते हैं 

उस पर गज़ब कुछ यूँ करते हैं

हम ख़ुद को इंसान कहते हैं।"
- आस्था जैन "अन्तस्"



93)

"किसी को जला देने की ख्वाहिश में

जलने वाली तीली हमेशा खुद भी राख होती है"
- आस्था जैन "अन्तस्"



94)
"इक हौसला  फिर से , मुझे मेरे ख़ुदाया दे,
मेरे जख्मों को मंजिल तक रिसने की रियाया दे...."
- आस्था जैन "अन्तस्"

95)
"न तुझसे खौफ़ होता है 

न तुझसे नफ़रत है मुझे,

तू शामिल है राहों में ए मंजिल!

अब तुझसे मोहब्बत है मुझे । "
- आस्था जैन "अन्तस्"
    

96)
"जरा मेरे सामने आ और 

हँस ले दिल खोल कर

ये दौर ए कोशिश गुजरे मेरा

फिर तुझे खामोश कर देंगी

मेरी मंजिले बोलकर ।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


97)
"तुमसे मिलने की न दुबारा फरियाद करेंगे

जब तक रास्ते में है तेरे वास्ते चलेंगे ,

तूझे जरूरत हो न हो मेरा होने की ए मंजिल

हम जरूर तेरे होंगे इतनी कोशिशें करेंगे "
- आस्था जैन "अन्तस्"


98)
"हों मजबूर भले पर आँखों में नमी रखते नहीं,

हम थकते तो हैं पर कोशिशों मे कमी रखते नहीं।"

 - आस्था जैन "अन्तस्"



99)
"पलकों पे संचित सपनों को

कर्मों से मुठ्ठी में भर

जीवन प्रतीक ये प्रातः बेला

इस जीवन का अभिनंदन कर।"

- आस्था जैन "अन्तस्"


100)
"जो कहते हैं उनपे राख भी नही उड़ती 

जिसपे गुज़रती है वो जल के खाक होता हैं।"
- आस्था जैन "अन्तस्"


101)

"जो आगे बढ़ रहा है उसका अनुसरण किया जाता है,

जो ठहर  जाता है उसे ठोकर नसीब होती है "
- आस्था जैन "अन्तस्"

Note :- give your precious reviews about this collection and share this also 😊💝